कपूरथला के पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में होगा भव्य फ्लावर शो ...
- विभिन्न प्रजातियों के फूलों की अद्भुत सुंदरता देखने का अवसर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा 28 फरवरी 2026 को वार्षिक “फ्लावर शो” का आयोजन किया जा रहा है। इस फ्लावर शो में दर्शकों को विभिन्न प्रजातियों के फूलों की अद्भुत सुंदरता देखने का अवसर मिलेगा।
फ्लावर शो के दौरान रंग-बिरंगे विदेशी फूलों के साथ-साथ पारंपरिक फूल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह जानकारी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के प्रबंधक (जनसंपर्क) अशनी कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि फूलों की यह प्रदर्शनी आगंतुकों को क्षेत्र में पाई जाने वाली फूलों की जैविक विविधता को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। साथ ही यह फ्लावर शो पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।
फ्लावर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां प्रकृति प्रेमी और विद्यार्थी फूलों की विविध प्रजातियों का नजदीक से आनंद ले सकेंगे।



.jpg)



















No comments