ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में फायरिंग केस में पीड़ित से मिले MLA राणा ....

- प्रदेश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद पर उठाये सवाल, पीड़ित को मिला सुरक्षा गार्ड 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सुल्तानपुर रोड पर बीते दिनों एक होलसेल किरयाना व्यापारी के गोदाम पर फायरिंग और विदेशी नंबर से 30 लाख की फिरौती मांगने की घटना मामले में MLA राणा गुरजीत सिंह ने जहाँ पीड़ित व्यापारी से मिलकर बात कर हालात जाने वहीँ प्रदेश में गैंगस्टरवाद पर सवाल उठाये है। 

कपूरथला के कांग्रेसी MLA राणा गुरजीत सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तरन तारन चुनाव के बाद घोषणा की थी कि पंजाब में गैंगस्टर राज एक सप्ताह में खत्म हो जाएगा, लेकिन कई माह बाद भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

वहीँ पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और आर्म्स लाइसेंस की मांग की है, लेकिन प्रक्रिया अभी तक अंतिम दौर तक नहीं पहुंची। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि जिसको भी धमकी आए, उसको तुरंत आर्म लाइसेंस दे देना चाहिए और प्रक्रिया को सरल करना चाहिए। 

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कपूरथला के लोगों के साथ है और हमेशा रहेगी। ऐसी किसी भी विपदा का सामना करने के लिए वह उनका डटकर साथ देगी।  

No comments