राजा वडिंग के बयान से राज्य की राजनीतिक गरिमा को पहुंची ठेस -- खोजेवाल
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग का फूका पुतला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
तरनतारन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा दिए गए एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। बयान के दौरान राजा वडिंग ने दिवंगत केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह का जिक्र करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी समाज के कई वर्गों द्वारा निंदा की जा रही है।
इसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कपूरथला भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्क्षय रोशन लाल सभरवाल के नेतृत्व में राजा वडिंग का पुतला फूंककर कड़ा विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि वडिंग के बयान से न केवल बूटा सिंह के परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि राज्य की राजनीतिक गरिमा को भी ठेस पहुंची है।
इस अवसर पर विशेष तोर पर पहुंचे भाजपा के जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि वडिंग जैसे नेताओं को जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वह सार्वजनिक जीवन में जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि विवादित बयान देने से न केवल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, बल्कि राजनीतिक माहौल भी प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग के माफी मांगने से यह मामला सुलझने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने जो अपराध किया है, वह माफी योग्य नहीं है। पहले वह किसी को पीटते हैं,उसे गालियां देते हैं, फिर माफी मांग लेते हैं इस चीज़ पर लीगल एक्शन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग को सरदार बूटा सिंह पर टिप्पणी करने से पहले उनके जीवन और संघर्ष को समझना चाहिए था। उन्होंने वडिंग की टिप्पणी को नस्लवादी बताया और कहा कि एक वरिष्ठ नेता के प्रति ऐसे शब्द बेहद अपमानजनक हैं। खोजेवाल ने कहा कि ऐसे बड़े और कद्दावर नेता पर घटिया टिप्पणी करने वाले राजा वड़िंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर सरबजीत सिंह दिओल, कमल प्रभाकर, निर्मल सिंह नाहर, विक्की गुजराल, अर्जुन सभरवाल, सभरवाल, तीर्थ सिंह, साहिल वालिया, बीबी रेनू, रणजीत सिंह संधू, आकाश, बलबीर कौर, सुरिंदर कौर आदि उपस्थित थे।









.jpeg)











No comments