करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओ ने रखा व्रत .....
- शुभ घड़ी में चांद के होंगे दर्शन, रात 8:13 पर निकलेगा चांद
- मेहंदी लगे हाथों की फोटो नाम और शहर के साथ खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप नंबर 9357627778 पर भिजवाए।
खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला, पंजाब
सुहागिनों का त्यौहार करवा चौथ पर आज सुबह विवाहित महिलाओ ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। और सरगी खाने के उपरांत व्रत आरम्भ किया और भगवन से पति और परिवार की मंगल कामना की है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है। और दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।वहीँ ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडे के अनुसार पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है।
वहीँ करवा चौथ के पर्व की तैयारियों को लेकर बाजार कई दिनों से पूरी तरह गुलजार हैं। महिलाओं के साथ साथ दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, पूजा सामग्री, कपड़े, गिफ्ट आइटम और मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ थी।
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने जहाँ खरीदो फरोखत की वहीँ हाथों पर सुंदर मेहंदी भी लगवाई। हालांकि बाज़ारो में भीड़ होने के कारण मेहंदी लगवाने के कार्य में महिलाओ को काफी इंतज़ार करना पडा। महिलाओं दवारा देर रात तक मेहंदी लगवाने का क्रम जारी था।
वही KNI के अनुसार कपूरथला मॉडर्न जेल में भी बंद विवाहित महिलाओ ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। सूत्र बताते है की इस संबंधी जेल प्रबंधन ने करवाचौथ का त्योहार पर महिलाओं के लिए खास तौर पर करवाचौथ का व्रत रखने के लिए छूट दी है।
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडे ने बताया कि 10 अक्टूबर को शाम को पहले महिलाएं व्रत की कथा सुनेंगी। और फिर रात 8:13 पर चांद निकलने पर शुभ घड़ी में चांद के दर्शन कर अपना व्रत खोल सकती है।
पाठकों द्वारा भेजी गई फोटो लगातार अपडेट की जा रही है ....





















No comments