ब्रेकिंग न्यूज़

डी-ज़ोन के ज़ोनल यूथ फेस्टिवल में हिंदू कन्या कॉलेज ने जीत की हासिल .....

कॉलेज प्राचार्या ने भविष्य में भी यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए किया प्रेरित 

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा सिख नेशनल कॉलेज बंगा में आयोजित दो दिवसीय डी-ज़ोन के ज़ोनल यूथ फेस्टिवल में कपूरथला के हिंदू कन्या कॉलेज ने शानदार जीत हासिल कर जहाँ कपूरथला का परचम लहराया है। वहीँ फाइन आर्ट्स, संगीत, थियेटर और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए छात्राओं ने अपनी कला, प्रतिभा, अनुभव, उत्साह और जुनून का भी अनूठा प्रदर्शन किया। 

कॉलेज के विद्यार्थियों ने ग्रुप शबद, गीत, प्रश्नोत्तरी, वेस्टर्न वोकल, वार गायन, ग्रुप सॉन्ग, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (नॉन परकशन), गीत/गज़ल, लोकगीत, क्लासिकल वोकल, कोरियोग्राफी, स्किट, माइम, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, रंगोली, फुलकारी, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी की साहित्यिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।  

विद्यार्थी जहाँ वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, कविशरी, एलोकेशन (अंग्रेजी), कोरियोग्राफी, ग्रुप शबद और डिबेट (पंजाबी) में प्रथम स्थान पर रहे। जबकि माइम, वेस्टर्न वोकल, वार गायन, कोलाज, कविता उच्चारण, एलोकेशन (पंजाबी), ग्रुप सॉन्ग,  क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (नॉन परकशन), डिबेट (अंग्रेजी) में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ गीत/गज़ल, लोकगीत, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, फुलकारी, ग्रुप सांग और क्लासिकल वोकल तीसरे स्थान पर रहे।   

कॉलेज मैनेजमेंट ने प्राध्यापकों और छात्राओं की शानदार उपलब्धियों की सराहना की जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और रचनात्मक प्रतिभा का प्रमाण है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अर्चना गर्ग ने संस्था का गौरव बढ़ाने के लिए एक और शानदार उपलब्धि हासिल करने के अवसर पर पूरी टीम और सभी छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की और छात्राओं को भविष्य में भी यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  

No comments