कपूरथला सिविल अस्पताल को उपचार की जरूरत, कई घंटे बिजली गुल ...
- हॉटलाइन और जनरेटर की सुविधा के बावजूद अंधेरे में ही स्टाफ कर रहा मरीजों का उपचार
- बिजली जाने के बाद तुरंत जनरेटर चलने के है आदेश -- SMO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सिविल अस्पताल में आज सुबह 4 बजे से लाइट गुल रहने के चलते अँधेरे का आलम है और स्टाफ अँधेरे में ही मरीजों का उपचार कर रहा है। हालाँकि इस अस्पताल में जनरेटर और हॉटलाइन की सुविधा भी है। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में तैनात इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन के रिटायर होने के बाद यह समस्या कई बार हुई है।
वहीँ दूसरी तरफ SMO डॉ परमिंदर कौर ने बताया कि सिविल अधिकार में हॉटलाइन की उपलब्ध है। और लाइट जाने की हालात में जनरेटर भी उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में क्लास 4 कर्मचारियों को तुरंत जनरेटर चलाने के आदेश भी दिए गए हैं। लेकिन आज बारिश के चलते जेनरेटर स्टार्ट नहीं किया गया। कियोंकि जिस पुरानी इमारत में जनरेटर पड़ा है उसकी छत भी टपकती है।
बता दे कि रविवार सुबह सवेरे क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओ के चलते सिविल अस्पताल सहित कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई ,इस आलम में सिविल अस्पताल में भी लगभग 4 बजे बिजली बंद हो गई। इस हालत में सिविल अस्पताल में स्टाफ दवारा भर्ती मरीजों का उपचार अंधेरे में किया जा रहा है। स्टाफ इस बिजली बंद की समस्या में मोबाइल के लाइट जलाकर मरीजों का उपचार करने को मजबूर है।
विभागीय सूत्रों की माने तो यह समस्या बिजली टेक्नीशियन के रिटायर होने के बाद से ही चल रही है। हालाँकि सिविल अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद जनरेटर स्टार्ट करने के लिए कोई नहीं है।



















No comments