कपूरथला में दिवाली की रात दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल ....
- हवाई चलाने को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, दो घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में देर रात पटाखे चलाने को लेकर दो गुटों में बहस और मारपीट होने की खबर है। जिसमें एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला करने पर दो युवक गंभीर घायल हो गए। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन जालंधर के निजी अस्पताल ले गए। इसकी पुष्टि सिटी थाना के एडिशनल एसएचओ सुखविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि घायलों की एमएलआर आने के बाद उनके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस टीम गई है।
एडिशनल एसएचओ सुखविंदर सिंह से मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मी नगर क्षेत्र में देर रात एक हवाई पटाखा चलाने को लेकर दो पड़ओसिओ में बहस हो गई। जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और एक दूसरे पर हमला लाठी डाँडो से हमला कर दिया। एक गुट का आरोप है कि पड़ोसियों ने हवाई उनके घर की तरफ चलाई है। इस विवाद में दो युवक घायल हुए है। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
गंभीर घायल युवकों को पहले सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन जालंधर ले गए। इस घटना की एक विडिओ भी वायरल हो रही है।
सिटी थाना के एडिशनल एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









.jpeg)









No comments