दिपावली मनाने के संशय पर माता वैष्णो देवी के दरबार से आया संदेश, देखे विडिओ ....
- महंत गोपाल शास्त्री ने वीडियो जारी कर संशय मिटाया
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
वर्ष 2025 में दीपावली मनाने को लेकर दो दिनों 20 = 21 अक्टूबर के बीच लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर देश के लोगों की समस्या को लेकर श्री माता वैष्णो देवी के दरबार से महंत गोपाल शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर दिपावली मनाने को लेकर संदेश दिया है।
बता दें कि इस वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या 20 अक्टूबर को शुरू होगी और 21 अक्टूबर शाम तक रहेगी। ऐसी स्तिथि में दो दिनों में दिपावली मनाने को लेकर लोगों में संशय हैं। कुछ लोग 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने की सोच रहे हैं और कुछ 21 अक्टूबर को।
लोगों के बीच इस स्तिथि को देखते हुए श्री वैष्णो देवी दरबार के महंत गोपाल शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमे उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में दीपावली मनाना शुभ होता है। 20 अक्टूबर को दोपहर बाद 4 बजे से प्रदोष काल का आरंभ होगा और 21 अक्टूबर को 5:55 तक रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि शास्त्रों के आदेश पर 21 तारीख को ही दीपावली का पूजन शुभ माना गया है।









.jpeg)













No comments