ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस के ASI की संदिघ्ध हालातो में मौत ...

सर्विस रिवाल्वर से चली गाेली मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जाँच 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब लुधियाना में एक ASI की संदिघ्ध हालातो में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उसके सर्विस रिवाल्वर से अचानक गाेली चलने से उसकी मौत गई है। यह घटना लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित DIG रेंज के हाउस में हुई, जहां जवान ड्यूटी पर तैनात था। 

मृतक की पहचान तीर्थ सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मुल्लापुर दाखा का रहने वाला था और यहां 4-5 साल से ASI के रूप में तैनात था।  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के3 बच्चे है, जो कनाड़ा में रहते है। पुलिस ने उनके लोकल रिश्तेदारों और विदेश में रह रहे बच्चों को सूचना दे दी है।  

तीर्थ सिंह डीआईजी हाउस में मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी करता था। देर रात अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात था। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। 

No comments