ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में AAP नेता को मारी गोली, स्थिति गंभीर, PGI में दाखिल ....

- शादी समारोह में पूर्व डीएसपी ने की फायरिंग, मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के रोपड़ में आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा पर आज फायरिंग करने की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व DSP ने साथियों सहित एक शादी समारोह में उन पर 3 गोलियां चलाई। जिनमें से एक गोली उनके सिर के पीछे लगी, जबकि 2 गोलियां उनके शरीर को छूकर निकल गईं। 

घायल AAP नेता नितिन नंदा को तुरंत आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार गोली सिर के अंदर फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना आज दोपहर आनंदपुर साहिब के जहाज रोड पर विवाह समारोह की है जहाँ आप नेता नंदा भी आए हुए थे। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि नितिन नंदा आज अपने ही गांव में एक शादी में शामिल होने पहुंचे थे। जब वह खाना खा रहे थे, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। उस वक्त उनके साथ उनका गनमैन भी मौजूद था, जो खाना खा रहा था। तभी चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह भी उसी समारोह में मौजूद थे।  

SP गुरदीप सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही SHO और DSP मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग में चंडीगढ़ पुलिस के एक पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह, राम कुमार, और एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया है। 

No comments