ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी का देश को संबोधन --- कल से GST बचत उत्सव, GST की दरे घटाई ....

- कल से 99% चीजें अब 5% टैक्स के दायरे में आई  

खबरनामा इंडिया बबलू। नई दिल्ली     

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देश के नाम संबोधन करते हुए कहा कि 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। जिसका फायदा सभी वर्गों के लोगो को होगा। PM ने अपने 20 मिनट के संबोधन में जनता से अपील की है कि वही सामान खरीदें जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो। 

साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों से भी अपील की है कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।  

नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो जाएंगा। एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। जीएसटी उत्सव में देश वासिओ की बचत बढ़ेगी और हर वर्ग के लोग अपनी पंसद की चीजें खरीद पाएंगे।  

उन्होंने यह भी कहा कि GST अब सिर्फ 5% और 18% ही रहेगा। रोजमर्रा और खाने-पीने की चीजें सस्ती हो जाएंगी। या तो टैक्स फ्री होंगी या 5% टैक्स देना होगा। जिन सामानों पर 12% लगता था उनमें से 99% चीजें अब 5% टैक्स के दायरे में आ गई हैं। 

No comments