ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए NH से संबंधित सड़कों की मरम्मत का काम शुरू -- मंत्री

- केंद्र सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह जानकारी केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने मीडिया से हुई वार्ता में कही है। वह कपूरथला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने विशेष तौर पर पहुंचे थे।  

मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आठ केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कल कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों भुलथ का दौरा किया था और आज वह सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला सब-डिवीजन के क्षेत्रों का दौरा करेंगे।  

राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब में आई बाढ़ से फसलों के अलावा लोगों को जान-माल का भी नुकसान हुआ है। हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सुध लेती नजर नहीं आ रही है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं।  

प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान के आकलन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात भी की और सही स्थिति के बारे में जानकारी ली।  

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने फिर दोहराया की प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1600 करोड़ की राहत राशि ऐलान की है। और अपने मंत्रियों और अधिकारियों सेना को आदेश दिए है की हुए कुल नुकसान का सही ढंग से आकलन करे और अगर इस से ज्यादा राहत राशि की जरूरत होगी तो केंद्र सरकार इस पर भी सोचेगी। दूसरी तरफ उन्होंने साफ किया की प्रदेश सरकार को प्राकृतिक आपदा फंड के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, सीनियर नेता उमेश शारदा, यज्ञदत्त ऐरी, श्याम सुंदर अग्रवाल, पवन धीर और मनु धीर सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।  

No comments