कपूरथला के एक व्यापारी को विदेशी नंबर से धमकी, 30 लाख मांगे ....
- थाना सिटी पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के माल रोड़ पर कोरियर व्यापारी को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी दिए जाने की खबर है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि परिवार विवाद में अगर उन्होंने 30 लाख रूपये की धनराशि अदा नहीं की तो सारे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
इस फ़ोन काल के बाद व्यापारी का परिवार दहशत में है। और पीड़ित परिवार ने एसएसपी को शिकायत कर परिवार की सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएसपी गौरव तुरा के आदेश पर डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने जाँच की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए थाना सिटी में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफतारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा कनाडा में रहता है। उनके एक रिश्तेदार गौरव का रिश्ता जालंधर वासी युवती अशमीता के साथ करवाया था। और दोनों की शादी 11 दिसंबर 2024 को हुई थी। शादी में सारा खर्चा उसने किया था। शादी के करीब 2 महीने बाद अशमीता घरेलू काम के चलते लड़ाई झगड़ा करने लगी। उसके बाद उसका बेटा गौरव कनाडा चला गया।
पीड़ित ने बताया कि 4 सितंबर को वह अपनी दुकान पर मौजूद था कि उसके मोबाइल नंबर पर 11 बजे के करीब विदेश के नंबर 447572413724 से वटसएप्प पर फोन कॉल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने कहा कि वह जग्गू भगवानपुरिया बोल रहा है। वह अशमीता व उसकी माँ को 30 लाख रूपये देकर आए नहीं तो वह उनके परिवार को जान से मार देगा। इससे पहले भी अशमीता ने भी फोन करके कई बार जान से मारने की धमकियां दी।
थाना सिटी पुलिस ने ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रहे है। इसकी पुष्टि DSP दीपकरण सिंह ने की है।



















No comments