ब्रेकिंग न्यूज़

देश में आज से GST 2.0 की नई दरें लागू ....

- कार, AC, साबुन, शैंपू , डेयरी प्रोडक्ट सस्ते  

खबरनामा इंडिया बबलू। नई दिल्ली     

देश में आज 22 सितंबर से घी, पनीर खाने पीने की चीजे खरीदने से लेकर कार, AC और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना सस्ता हो गया है। मोदी सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती करने का ऐलान किया था, जो नई दरें आज से लागू हो गई है। 

अब केवल दो ही स्लैब में GST लगेगा। एक 5% और दूसरा 18 प्रतिशत, बता दे कि सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। GST काउंसिल की 56वीं बैठक में इस पर फैसला लिया गया था। वहीँ शौक और विलासिता की चीजों के लिए 40% का नया स्लैब बना दिया गया है। इसमें पान मसाला, तम्बाकू जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।   

होटल के कमरों की बुकिंग, ब्यूटी और सेहत से जुड़ी सर्विसेज पर GST 18% से कम करके 5% कर दिया गया है। वहीं 100 रुपए तक की सिनेमा टिकटों पर 5% टैक्स लगेगा, जो पहले 12% था। और 100 रुपए से ज्यादा की टिकटों पर 18% GST लगेगा। 

No comments