ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में विवाहिता की शिकायत पर पति पर FIR दर्ज ....

- पति पर दूसरी महिला के साथ शादी कर साथ रहने के आरोप   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति द्वारा दूसरी शादी कर उसे धोखे में रखने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

गुरप्रीत कौर वासी मोहल्ला मोरी सुल्तानपुर लोधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 8/9 साल पहले सर्बजीत सिंह वासी गांव कैरो पट्‌टी तरनतारन के साथ पूरे रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के दौरान माता-पिता ने अपनी हैसियत मुताबिक दहेज दिया था और खर्चा किया था।  

शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बड़ा बेटा युवराज सिंह (5 साल) व बेटी रुपप्रीत कौर (2 साल) की है। शादी के बाद एक महिला जोकि पहले ही शादीशुदा है और उसके पति सर्बजीत सिंह के साथ दूसरी शादी करके किसी और जगह पर रह रही है। इनकी एक बेटी सहजप्रीत कौर भी है। जिसकी उम्र करीब 1 साल है। जब मुझे इस बारे पता चला तो मैने पति व ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करनी चाही तो उक्त सभी लोगों ने उसके साथ झगड़ा व गाली गलौज कर चुप करवा दिया। पति ने उसके साथ धोखा किया है और जिंदगी खराब की है। 

जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की तो आरोपी पति पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिस कारण पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  

No comments