ब्रेकिंग न्यूज़

CM पंजाब बाढ़ को लेकर कर रहे राजनीति -- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान

- पंजाब सहित 3 राज्यों को किसान सम्मान निधि की किश्त जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

देश के कई प्रदेशों में आई बाढ़ कुदरती आपदा है। जिसके चलते बीते दिवस पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड को किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 540 करोड़ रुपए दिया गए है। जिसमें पंजाब के 11 लाख किसानों को 2000 रुपए प्रति किसान के हिसाब से दिए गए है। यह दावा केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज कपूरथला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे दौरान मिडिया से रूबरू होकर कहे है।  

पासवान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पास कर बाढ़ पर राजनीति करने का प्रमाण दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे दौरान पंजाब के चीफ सेक्टरी ने कहा की पंजाब के नुकसान के लिए 13000 करोड़ चाहिए और अब मुख्यमंत्री पंजाब 20000 करोड़ की मांग कर रहे है। 

केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि केंद्र की बहुत सी योजनाएं जिस में प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है उसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। और पंजाब में मनरेगा को भी बढ़ा कर साल में 100 दिन से 150 दिन कर दिया गया है।  

केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने आईआईएमडी की जानकारी को भी गलत ढंग से पेश किया है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ का जितना फंड सही ढंग से प्रयोग होगा उतना ही और मिलता जाएगा।  

वहीँ केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का आकलन जारी है और 45 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी और अभी 16000 करोड़ की पहली किश्त प्रधानमंत्री ने जारी की है। रिपोर्ट के बाद दुबारा आकलन होगा। उन्होंने कहा जो किसान केंद्र सरकार की जमीन पर खेती कर रहे है और उनका नुकसान हुआ है। उनके बारे में भी टेक्निकल ढंग से राय के बाद हल निकाला जाएगा।   

No comments