ब्रेकिंग न्यूज़

श्री देवी तलाब मैदान में राम अवतार सीता जन्म की लीला का मंचन ....

- राजा जनक ने सूखे खेतों में चलाया हल, जहां एक कन्या रूप में माता सीता ने लिया अवतार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला के पावन पर्व पर राम अवतार सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। जिसका शुभारंभ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अपने कर कमलों द्वारा किया गया।  

आज की लीला में राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ रचाया और उसका प्रसाद रानी कौशल्या और रानी कैकेई को बराबर हिस्सों में बांट दिया।दोनों रानियों ने अपने अपने हिस्से में से आधा भाग रानी सुमित्रा को दे दिया, सभी रानियां गर्भवती हुई।  

रानी कौशल्या ने राम को, केकई ने भरत को और लक्ष्मण व शत्रुघन को जन्म दिया। दूसरी और राजा जनक ने सूखे हुए खेतों में हल चलाया जहां उन्हें एक कन्या के रूप में माता सीता ने अवतार लिया।  

इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरिंदर शर्मा, मुख्य कन्वीनर राजेश सूरी,  महासचिव राजेंद्र वर्मा, वित्त सचिव पुलकित सूरी, मुख्य सलाहकार विशम्बर दास, उपाध्यक्ष मोती लाल पूरी, मंगल सिंह, निर्देशक पवन लूंबा, सह निर्देशक हरदीप बावा, सचिव भूपेंद्र सिंह, मुनीश कुमार, संदीप महाजन, तनुज महाजन पैटर्न गुलशन लुंबा, कृष्ण दत्त शर्मा आदी उपस्थित थे। 

No comments