कपूरथला में हो रही मूसलाधार बारिश, पॉश एरिओ में भी जलभराव ....
- तापमान में गिरावट, जल भराव बनी समस्या
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के क्रम में कल देर रात से कपूरथला में भी मूसलाधार बारिश ने कई समस्याए पैदा कर दी है। शहर के कई क्षेत्रों में 5 से 6 फुट तक पानी भर गया है। और निचले क्षेत्रों में लोगो के घरो में भी पानी भर गया है। इस मूसलाधार बारिश से ड्रेन सिस्टम भी ब्लॉक हो गया है।
हालाँकि इस बारिश से तापमान में आई है। लेकिन शहर के कुछ पॉश एरिओ में भी जलभराव से लोगो का आना जाना भी रुक गया है। कई क्षेत्रों में मकानों की छतो से पानी टपकने लगा है। समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश जारी है।
बता दे कि बारिश के चलते कल मोहल्ला कसाबा में एक 80 वर्ष पुरानी इमारत ढेह ढेरी हो गई थी। हालांकि इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इमारत के मलवे से बिजली की तारे टूटने के चलते पुरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी।
इस बारिश से शहर के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट, श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास के अलावा कई पाँश इलाको मॉडल टाउन उसके आसपास की कॉलोनी में पानी भर गया है।



















No comments