कपूरथला में नेशनल हेल्थ मिशन कर्मिओ का विरोध प्रदर्शन ....
- 2 महीने का वेतन जारी करने की मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। बता दे कि उक्त हड़ताल का कारण कर्मचारियों का 2 महीने का वेतन जारी न होना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनियन के अध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि एक तो कर्मचारी पहले से ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं और उसपर से सरकार ने 2 महीने बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी, चाहे कोरोना हो, बाढ़ हो या कोई अन्य आपदा, हमेशा जनता के हित के लिए दिन-रात काम करते हैं, लेकिन सरकार हमेशा उनके साथ अन्याय करती है।
वहीं, ठेका बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महिला यूनियन की जिला अध्यक्ष शरणजीत कौर ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि वेतन न मिलने से सभी कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हमसे दिन-रात काम करने की उम्मीद करती है, लेकिन जब हमारे अधिकारों की बात आती है, तो वह मुँह मोड़ लेती है। शरणजीत कौर ने यह भी कहा कि वह ममता दिवस का बहिष्कार करेंगी, उन्हें जो अतिरिक्त काम दिया गया है, वह बिल्कुल नहीं किया जाएगा और ऑनलाइन एंट्री का काम भी बंद रहेगा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द उनका 2 महीने का वेतन जारी नहीं करती है, तो वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी ड्यूटी का बहिष्कार करने को मजबूर होंगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग में NGO के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने भी 2 महीने का वेतन न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस तरह के व्यवहार के कारण उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यूनियन ने आने वाले दिनों में संघर्ष तेज करने और AAP के नेताओं के घरों के सामने धरना देने की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर पंकज वालिया, संतोष, प्रियंका, आशा, विशाल राज, मनीष कुमार, रमिंदर, बलबीर कौर, अवनेश आदि सहित कई कर्मी मौजूद थे।
No comments