ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में आज पंजाबी सिंगर खानसाब की माता जी होगी सपुर्द-ए-खाक ....

- पंजाबी सिंगर खानसाब माता के देहांत का सुन कनाडा से वापस लौटे  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा परवीन का बीते दिवस निधन हो गया था। जिनके पार्थिव देह को आज दोपहर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनका शव शुक्रवार को खान साब के पैतृक गांव कपूरथला के भंडाल दोना में पहुंच गया था। सलमा परवीन को अंतिम विदाई देने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामवर कलाकार भी पहुंच सकते हैं। उनके परिवार और चाहने वालो में मातम का माहौल है।  

ख़ानसाब की मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सिंगर खान साब भी कनाडा से भारत लौट आए हैं। इसके लिए उन्हें सरी में अपना शो भी कैंसिल करना पड़ा। शुक्रवार रात को ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहाँ से सीधे कपूरथला के लिए रवाना ही गए। 

बता दें कि पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान वीरवार को सलमा परवीन ने दम तोड़ा था। वह लंबे समय से बीमार थीं और डॉक्टरों की देखरेख में थीं। फिर भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।  

बताया जा रह है कि जिस दिन सलमा परवीन का देहांत हुआ उस दिन कनाडा के टाइम के अनुसार शाम साढ़े 6 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे) खान साब का सरी में शो था। इस शो को खानसाब ने भारत और पाकिस्तान के पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद को फंड जुटाने के लिए आयोजित किया था।  

No comments