ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा पौना घंटा रहा फ्री .....

 - किसानो ने टूटी सड़को के रोष में लगाया था धरना, SDM के आश्वासन के बाद धरना हटा 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के लुधियाना में सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज किसानो के धरने के चलते पौना घंटा तक फ्री रहा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने दोपहर टूटे राहों सड़क को लेकर टोल प्लाजा का घेराव किया। किसानों दवारा टोल फ्री करने के बाद लगभग 45 मिंट तक वहां फ्री गुजरते रहे। वहीँ साहनेवाल की SDM जसनीत कौर और DCP हरपाल सिंह ने मौके पर पहुंच किसानो को समझाया। 

दोनों अधिकारियों ने कहा कि कल (22 सितंबर) से सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद धरने पर बैठे किसानों ने अपना धरना खत्म कर दिया। 

जानकारी अनुसार इससे पहले टोल प्लाजा मैनेजर विपन किसानों से मिले। उन्होंने किसानो से टोल प्लाजा फ्री न करने की गुजारिश भी की। विपन ने कहा कि हम किसानों का सपोर्ट करते हैं, लेकिन दूसरी सड़कों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में आपको DC से बात करनी चाहिए। 

वहीँ किसानों के धरने को लेकर पुलिस अलर्ट रही। टोल प्लाजा के आसपास 2 से 3 थानों की पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए थे। 

No comments