ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के राज्यपाल ने शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में मत्था टेका ....

- स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज फगवाड़ा स्थित शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में मत्था टेका है। मंदिर में मत्था टेकने के बाद, उन्होंने मंदिर प्रशासकों और समिति के पदाधिकारियों को संबोधित किया और ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सेवाओं, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि श्रम के देवता भगवान विश्वकर्मा के संदेश के अनुरूप, यह स्थान दशकों से जरूरतमंद लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करता आ रहा है, जो हमारे समाज के लिए एक मिसाल है। ट्रस्ट प्रशासकों ने राज्यपाल कटारिया का सम्मान भी किया। 

इससे पहले, DC अमित कुमार पांचाल और SSP गौरव तुरा ने माननीय राज्यपाल कटारिया का स्वागत किया। इस मौके पर ADC फगवाड़ा डॉ. अक्षिता गुप्ता, एसडीएम जशनजीत सिंह, एसपी गुरप्रीत सिंह व एसडीएम जशनजीत सिंह मौजूद रहे।  

No comments