ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नगर निगम कर्मचारिओ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू ...

- सफाई कर्मिओ की भर्ती न होने से नाराज कर्मिओ ने कमिश्नर दफ्तर बाहर लगाया धरना  

- शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला निगम कर्मचारी यूनियन अपनी मांगो को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। और निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। वहीँ  यूनियन के प्रधान गोपाल थापर कहा कि कई वर्षो से सीवरेजमैन तथा सफाई कर्मचारी रखने के लिए मांग उठाई जा रही है। लेकिन निगम में समय-समय पर आए अधिकारियों द्वारा हाउस में भर्ती प्रस्ताव रखने की बात कहते हुए टाल दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि म्यूनिसिपल एक्शन कमेटी पंजाब की मांगों को लेकर संगठन द्वारा पिछले काफी समय से स्थानीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार बैठकों के माध्यम से अवगत करवाया जा रहा है। तथा इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री व माननीय वित्त मंत्री को भी लिखित पत्रों के माध्यम से मांगों के समाधान हेतु निवेदन किया गया। परन्तु काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस परिणाम प्राप्त नहीं हुए है। जिस कारण पंजाब के सभी म्यूनिसिपल कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार के इस रवैये के कारण म्यूनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी पंजाब ने संघर्ष का रास्ता चुना है, तथा आज 17.09.2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।   

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नगर निगमों/परिषदों/पंचायतों द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण, कूड़ा उठाने एवं प्रसंस्करण, जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन एवं रखरखाव, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवरेज के संचालन एवं रखरखाव के कार्यों को ठेके पर देने के प्रस्तावों को तुरंत रद्द करे। यदि किसी नगर निगम/परिषद/पंचायत द्वारा इन कार्यों के लिए निविदाएँ जारी की गई हैं या कार्यादेश जारी किए गए हैं, तो उन्हें तुरंत रद्द किया जाए।

वहीँ निगम कर्मिओ की हड़ताल के चलते कूड़े के ढेरों से शहर में बीमारियां फैलने का खतरा भी है। यूनियन अपनी मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से कई बार हड़ताल पर जा चुकी है। इस दौरान कूड़े के ढेर लगने से शहर निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। अब फिर से शहर में गंदगी का आलम बन गया है।   

No comments