ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में धार्मिक स्थान से लौट रहे युवक पर फायरिंग, 5 पर FIR ....

- घायल निजी अस्पातल में उपचारधीन, पुलिस आरोपिओ की कर रही तलाश  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना बेगोवाल पुलिस ने धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस बाइक पर घर लौट रहे युवक पर फायरिंग कर घायल करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आर्मज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसकी पुष्टि SHO हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बलजिंदर कौर वासी गांव नंगल लुबाणा ने बताया कि 15 सितंबर को उसका बेटा जसकरण सिंह अपने घर से बाइक नं. पीबी09एएल-2530 पर सवार होकर गांव मकसूदपुर स्थित झंगी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। उसे रात पता चला कि रावा बस अड्‌डा पर कार सवार युवकों ने उसके बेटे को गोली मार दी है। जब वह बस अड्‌डा रावा पर पहुंची तो उसे पता चला कि उसके बेटे को अरविंदर सिंह निवासी गांव मंड इब्राहिमवाल अपनी गाड़ी में इलाज के लिए अस्पताल ले गया है। रिश्तेदार उसे गाड़ी में बैठा कर जालंधर के अस्पताल ले गए। जहां पर उसका बेटा दाखिल था।  

शिकायतकर्ता महिला ने यह भी बताया कि उसने अपने तौर पर बेटे को गोली मारने वालों का पता लगाया तो पता चला कि उसका बेटा झंगी गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर रात करीब 09:40 बजे दोस्तों के साथ बाइक पर वापिस घर लौट रहा था। जब वह रावा बस अड्‌डे पर पहुंचे तो पीछे से आई-20 कार नं.पीबी10ईडब्लयू-0148 आई और बेटे की बाइक के आगे लगा दी। कार में लाला निवासी गांव बेगोवाल, गुरजोत निवासी गांव इनेवाल, शिंदा निवासी तलवंडी पुरदल, संधू निवासी गांव मंड कूकां व गैवी निवासी गांव बेगोवाल सवार थे। जिन्होंने मार देने की नीयत से बेटे पर फायरिंग की।  

पुलिस ने घायल की मां के ब्यान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

No comments