ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे पंजाब --- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कर रहे दौरा ...

पंजाब के 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब     

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे के चलते आज सुबह वह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गए है। जिसके बाद वह अमृतसर के गांव घोनेवाल रवाना हुए। जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और फिर वह गुरुद्वारा श्री बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने के लिए भी गए।  

माथा टेकने के बाद वह गुरदासपुर चले गए। वहां गांव गुरचक्क में यह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले। वह उस जगह पर पहुंचे, जहां बांध टूटने से खेत और घर जलमग्न हो गए थे। उन्होंने किसानों से मुलाकात की। इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं।

राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं। राहुल गांधी के दौरे में गुरदासपुर और पठानकोट का दौरा है। 

बता दे कि बाढ़ से पंजाब के 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित है। जिनकी लगभग 1 लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर की फसलें डूब गईं है। और 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी बताने योग्य है कि 5 दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने बाढ़ के हालातो को देखते हुए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। जिसको पंजाब की आप सरकार ने नाकाफी बताया था। 

No comments