ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब सरकार को कोसना छोड़ केंद्र पंजाब की मदद को गंभीरता से ले -- ढोट

- AAP नेता बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच कर रहे, प्रशासन भी पूरी शिद्दत से राहत कार्य में जुटा हुआ  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

केंद्र की और पंजाब के भाजपा नेता रोजाना पंजाब सरकार को बाढ़ के लिए कोसने की बजाय अगर पंजाब की मदद के लिए प्रयास करे तो यह बेहतर होगा। यह शब्द कपूरथला से AAP के हल्का संगठन इंचार्ज परविंदर सिंह ढोट ने कहे है।  

उन्होंने यह भी कहा कि PM मोदी द्वारा पंजाब को दी सहायता के लिए क्रेडिट वार बंद करे और जनता के बीच पहुंच कर उनकी मदद करे, उन्होंने कहा की रोजाना तंज बाजी इस समय बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम नहीं नमक है। जहां तक पंजाब सरकार का सवाल है AAP बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच कर रही है और प्रशासन भी इसी काम में पूरी शिद्दत से जुटा हुआ है।  

सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता के लिए प्रयास किए है और इस के आंकड़े हर जिले के प्रशासन के पास है और दूसरी तरफ भाजपा ने कितने बयान दागे इस का हिसाब भी जनता के पास है। इस नाजुक दौर में केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय टीमें अगर आकलन में स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर काम करेगी तो उसका परिणाम उतना ही लोकहित में आएगा।  

उन्होंने कहा इस नाजुक दौर में अगर प्रधानमंत्री ने पंजाब को राहत दी तो वह उनका फर्ज था जिसमें वह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सके और इस बात का क्रेडिट लेने वालो समझना होगा की पंजाब भारत का तो एहम हिस्सा है ही बेशक वह देश की भाजपा का हिस्सा चाहे ना हो जिस कारण पंजाबियों को राहत के छोटे से पैकेज के लिए भी उन पर एहसान करने जैसी भावना प्रगट की जा रही है। जिसे हर पंजाबी अच्छी तरह से समझ रहा है और आने वाले समय वह भाजपा के नेतायों से इस का जवाब मांगेगा।  

No comments