ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिक बच्ची घर से लापता, 5 पड़ोसिओ पर FIR .....

- नाबालिक की मां ने पड़ोसी परिवार पर लगाए बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरिया क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के अपने घर से लापता होने की खबर है। जिसके बाद नाबालिक की मां ने पड़ोसी युवक और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं थाना तलवंडी चौधरिया पुलिस ने मां की शिकायत पर 5 आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि नाबालिक तथा सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तलवंडी चौधरी क्षेत्र वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त की रात को सभी परिवार खाना खाकर घर में सो गए थे। जब वह सुबह उठी तो देखा उनकी 16 वर्षीय लड़की सीमा (काल्पनिक नाम) अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसने सोचा की सीमा शायद वाशरूम गई होगी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि सीमा न ऑटो वाशरूम में नहीं है। इसके आस पड़ोस में भी उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली।  

शिकायत कर्ता महिला ने यह भी बताया कि 30 अगस्त को उन्हें मालूम हुआ है कि उनकी लड़की सीमा को पड़ोसी युवक शिंदरपाल सिंह शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर कहीं ले गया है और छुपा कर रखा हुआ है। महिला ने यह भी बताया कि उनकी लड़की को भगा  ले जाने के मामले में उनके पड़ोसी जागीर कौर पत्नी वजीर सिंह, वजीर सिंह पुत्र बलकार सिंह, संदीप कौर पुत्री वजीर सिंह, सोनिया पुत्री वजीर सिंह और आकाशदीप पुत्र बूटा सिंह भी शामिल है।  

जांच अधिकारी ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरिया में धारा 363, 366, 120-बी के तहत FIR दर्ज कर नाबालिक तथा सभी आरोपिओ की तलाश की जा रही है।  

No comments