बाढ़ पीड़ितों की सेवाओं हेतु दिया गया 1 लाख 11 हजार का दान .....
- संत सीचेवाल ने कहा – बाढ़ पीड़ितों की मदद का समय आ गया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई जा रही सेवाओं में सहयोग देते हुए संत अजीत सिंह नौलीवाले, संत बलराज सिंह जियाणवाले और संत अवतार सिंह भीखोवाल वालों ने 1 लाख 11 हजार रुपये का दान भेंट किया।
जर्नैल सिंह गढ़दीवाल ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जो भी ड्यूटी संत सीचेवाल की ओर से लगाई जाएगी, उसी में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए डीज़ल, खाद, बीज और खेती हेतु जो भी सहायताएं ज़रूरी होंगी, उनकी पहुँच संत सीचेवाल तक करवाई जाएगी।
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दान देने वाली सभी धार्मिक हस्तियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सच में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बाउपुर मंड क्षेत्र के बड़े हिस्से से पानी उतर रहा है। खेतों को तैयार करने, टूटे हुए अस्थायी बाँधों को फिर से बांधने और मजबूत करने का काम किया जाएगा।
उन्होंने पूरे क्षेत्र के पंजाबियों से अपील की कि जिस तरह उन्होंने बाढ़ के दौरान राहत सामग्री पहुँचाई थी, उसी तरह अब बाढ़ पीड़ितों के खेतों को तैयार किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर अस्थायी बाँध बनाए जाएंगे। संत सीचेवाल ने मंड क्षेत्र के गांव बाउपुर, सांगरां और आहली कलां को मोटर बोटें और पानी के पाँच-पाँच हज़ार लीटर वाले टैंकरों के लिए अनुदान दिया हुआ है।
No comments