पंजाब में बड़ा हादसा --- LPG टैंकर में टक्कर के बाद ब्लास्ट ...
- आग की चपेट में कई दुकानें और घर, 30 लोग झुलसे, 2 जिंदा जले
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के होशियारपुर में देर रात एक LPG टैंकर में ब्लास्ट होने की खबर है। यह हादसा गांव मंडियाला के नजदीक हुआ है। जिसमे एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद LPG टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। वहीँ गैस के रिसाव की वजह से आग ने आसपास के क्षेत्र को भी चपेट में ले लिया। और 15 दुकानें और 4 घर पूरी तरह से जल गए।
जानकारी अनुसार इस घटना में 2 लोगो की जिंदा जलने से मौत गई जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुँच गई। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालंकि एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे बंद कर दिया है। और हाईवे पर तकरीबन एक किलोमीटर का एरिया भी खाली करवा लिया है।
होशियापुर DC आशिका जैन के अनुसार रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। वहीँ स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।
दूसरी तरफ होशियारपुर सिविल सर्जन पवन कुमार के अनुसार 2 लोगों को देर रात मृत घोषित कर दिया है। करीब 22 लोगो का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे कई मरीजों को रेफर किया गया है।



















No comments