ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में आटा चक्की की छत गिरी, माँ-बेटा मलबे में दबे ....

- चीख पुकार सुनकर गांववासी हुए एकत्र, एक घंटे की मशक्क्त के बाद बाहर निकाला  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आज मंगलवार को गांव कबीरपुर में एक आरा मशीन और आटा चक्की की छत अचानक गिर गई। जिससे अंदर बैठे मां-बेटा मलबे में दब गए। घटना के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर गांववासी तुरंत इकट्ठा हुए और दोनों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।   

जानकारी अनुसार गांव कबीरपुर में हरमेल सिंह पुत्र जगदेव सिंह और उसकी बुजुर्ग माता प्रकाश कौर गांव में अपनी चक्की पर आज दोपहर मौजूद थे। तभी अचानक भरभरा कर चक्की की छत उन पर गिर गई और दोनों माँ-बेटा मलबे के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर तुरंत गांववासी इकट्टे हो गए और उन दोनों को जिंदा बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।  

लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकला गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गये। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। और दोनों माँ-बेटा ठीक है।   

बताया जा रहा है कि आरा मशीन और आटा चक्की की छत मिट्टी की बनी हुई थी और उस पर भूसा लगा हुआ था। लगातार बरसात के चलते मिट्टी दबने से छत गिर गई। दोनों घायल मां-बेटे दोनों निर्धन परिवार से हैं। सिविल अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है। एसडीएम सुल्तानपुर लोधी अलका कालिया भी घायलों का हाल जानने के लिए पहुंची और डाक्टरों से उनकी सेहत संबंधी जानकारी ली। 

No comments