पंजाब के स्कूलों के लिए शिक्षा मंत्री के आदेश, पढ़े .... ??
- प्रदेश में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए CM के निर्देश पर लिया फैसला
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में लगातार हो रही बारिश तथा विभिन्न जिलों में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री ने आज प्रदेश के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की बिगड़ रही स्थिति तथा कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते 3 सितंबर तक छुट्टी की घोषणा कर दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह फैसला बाढ़ के हालातो के चलते CM भगवंत मान के निर्देश पर लिया गया है।



















No comments