पंजाब BJP प्रधान जाखड़ को पुलिस ने किया डिटेन ....
- अवेयरनेस कैंप लगाने जा रहे थे भाजपा नेता, सभी जिलों में प्रदर्शन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए BJP नेताओ ने शहरों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करना शुरू कर दिया है। जिस दौरान केंद्र सरकार की 8 योजनाओं के तहत BJP गांवों में अवेर्नेंस केम्पो दवारा अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को फाजिल्का जिले के गांव रायपुर की तरफ जाते हुए पुलिस ने पहले रास्ता रोका। वह इस गांव में आयोजित कैंप में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें डिटैन कर लिया। जाखड़ ने पंजाब सरकार को तानाशाह करार दिया है।
BJP प्रधान जाखड़ ने यह भी कहा कि “मुझे इस बात पर भी संदेह है कि भगवंत मान सच में पंजाबी हैं। पंजाब में पहले बाहर से आक्रमणकारी आते थे, अब दिल्ली से लुटने वाले आए हैं। जो चंडीगढ़ में बैठकर कहते हैं कि चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद सब करेंगे। अभी तो गिरफ्तारियां हो रही हैं। आगे सिर भी फटेंगे। लोग कहते हैं कि सुनील ने पगड़ी नहीं पहनी। मैं कहता हूं पगड़ी की लाज रख लो।”
वहीँ भाजपा सीधे लोगों को केंद्र की योजनाओं के लिए सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर करवा रही है। इस पर पंजाब की AAP सरकार ने इस पर आपत्ति जताई है। और सरकार का कहना है कि यह काम राज्य सरकार का है और इससे डेटा लीक होने का खतरा है।



















No comments