सरकारी ड्यूटी पर गैर हाजिर महिला डॉक्टर सस्पेंड ....
- नवजात की मौत से जुड़ा मामला, मंत्री बोले -- ऐसे डॉक्टरों की जरूरत नहीं
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब सरकार ने खन्ना के सिविल अस्पताल में तैनात गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी में कोताही के आरोप के कारण की गई है। वहीँ उक्त डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले खन्ना सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने के कारण नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद यह कार्यवही की गई है।
आज शुक्रवार सुबह खन्ना पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को 3 डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए। जांच में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. कविता शर्मा की लापरवाही पाई गई थी। मंत्री ने यह भी कहा कि हमें ऐसे डॉक्टरों की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल आगे की जांच जारी रहेगी। इसमें डॉक्टर को बर्खास्त भी किया जा सकता है। और उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
बता दे कि घटना सोमवार रात की है जब मनप्रीत कौर नामक महिला की डिलीवरी होनी थी। रात के समय महिला को सिविल अस्पताल से रेफर किया गया था। महिला के परिवार ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद एसएमओ डॉ. मनिंदर भसीन ने ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर कविता शर्मा को डिलीवरी के लिए बुलाया। लेकिन कविता ने आने से इनकार कर दिया।
महिला की हालत को देखते हुए एसएमओ ने निजी और सरकारी डॉक्टरों को साथ लेकर खुद ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली। लेकि नवजात बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर किया गया। चंडीगढ़ जाते समय बच्ची की मौत हो गई थी।
No comments