कपूरथला में नाबालिक छात्रा घर से हुई लापता, एक युवक पर FIR दर्ज ,,,,
- परिवार ने युवक पर शादी का झांसा देकर भगा लेजाने के लगाए आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी वासी एक नाबालिक 12वीं कक्षा की छात्रा के घर से लापता होने की खबर है। छात्रा की माँ ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI मंगल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी युवक और छात्रा की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्रेटर कैलाश कॉलोनी वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में एक वकील के घर में किराए पर अपने बच्चो सहित रहती है। उसकी बड़ी लड़की जो कि 12वीं कक्षा की छात्रा है। और नाबालिक है।
महिला ने यह भी बताया कि उसकी बेटी को स्कूल आते जाते समय गांव फाजलपुर वासी युवक गुरप्रीत सिंह छेड़ता है। और रास्ते में तंग परेशान भी करता था। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बेटी 29 मई की शाम से घर से लापता है। जिसकी कई जगह तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली है।
जांच अधिकारी ASI मंगल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने गुरप्रीत सिंह वासी गांव फाजिलपुर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त युवक उसकी नाबालिक बेटी शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया है। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments