कपूरथला पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपी को पिस्टल सहित किया काबू ...
- 15 दिन पहले एक व्यक्ति को मारी थी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, एक आरोपी पहले ही कर लिया था काबू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी पुलिस ने लगभग 15 दिन पहले एक हत्या के मामले में फरार आरोपी को काबू किया है। जिसकी निशानदेहि पर वारदात में उपयोग की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP सुलतानपुर लोधी हरगुरदेव देव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी ने गांव लटियावाल वासी एक व्यक्ति को गोली मारी थी। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि काबू किए आरोपी पर पहले भी विभिन्न जिलों में 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 5 जून 2025 को कुलबीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव लटियावल के बयान पर एक FIR दर्ज की गई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि जितेंदर सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र तीरथ राम, गुरप्रीत सिंह पुत्र बालार्ज सिंह वासी नकोदर, संदीप सिंह पुत्र रामचंद वासी गांव कौलपुर ने सेवा सिंह पुत्र पालसिंह वासी लटियाँवाल को गोली मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
उक्त मामले में एक आरोपी जितेंदर सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र तीरथ राम को 6 जून को ही काबू कर लिया था। जबकि फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी सराय खास नकोदर को अब काबू किया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया था। जिसमे हुई पूछताछ दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह द्वारा वारदात में उपयोग किया पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
डीएसपी सुलतानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपी गुरप्रीत सिंह पर पहले भी जालंधर कपूरथला में चार आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे नकोदर के थाना सदर में 2023 में दर्ज एक मामले में आरोपी गुरप्रीत भगोड़ा है।
No comments