कपूरथला में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ....
- गर्मी से लोगों को मिली राहत, कई निचले क्षेत्रों में जल भराव, तापमान में आई गिरावट
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला में आज मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है। आज वीरवार सुबह 11 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट आई है। इस मुसलाधार बारिश से जहाँ लोगो को गर्मी से राहत मिली है वहीँ कई निचले क्षेत्रों में जल भराव भी हुआ है। बारिस से छाए काले बादलो से अँधेरा सा छा गया। मानसून की इस बारिश से कई क्षेत्रों में 1 से 2 फीट तक पानी जमा हो गया है। और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
हालाँकि कपूरथला में सुबह से बदल छाए हुए थे। सुबह 9 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जबकि 11 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। और उसने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। पिछले एक घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों की छतों से पानी भी टपकने लगा है।
शहर के कोटु चौक, सत्यनारायण मंदिर के नजदीक, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास, जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट के अलावा कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। नगर निगम का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से असफल दिख रहा है। हालांकि इस बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आने से लोगो गर्मी से राहत महसूस कर रहे है।
No comments