AAP ने पंजाब के 5 हल्का इचांर्ज की सूची जारी, 117 संगठन इंचार्ज भी बनाये ....
- कपूरथला हलका इंचार्ज कर्मवीर चंदी और हल्का संगठन इंचार्ज की जुम्मेवारी परविंदर ढोढ को
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब
आम आदमी पार्टी द्वारा लुधियाना उपचुनाव की जीत के बाद अब प्रदेश में खाली पड़े हल्का इचांर्ज के पदों को पर नियुक्तियां कर दी गई है। वहीँ आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावो को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के 117 विधानसभा क्षेत्रों में हल्का संगठन इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।
इसी क्रम में काफी लंबे समय से कपूरथला हलका इंचार्ज के खाली पड़े पद पर एडवोकेट करमवीर सिंह चंदी को जुम्मेवारी दी गई है। वहीं पार्टी में हल्का संगठन इचांर्जन के क्रम में कपूरथला से सीनियर नेता आप नेता परविंदर सिंह ढोढ को जिम्मेदारी दी है।
बता दे की कपूरथला के तत्कालीन हलका इंचार्ज गुरशरण सिंह कपूर के देहात के बाद से हलका इंचार्ज का पद अभी तक खाली पड़ा था। जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं तथा नेताओं द्वारा दावेदारियां जारी की जा रही थी। इन हालातो में आप ने आज पंजाब के 5 हल्का इचांर्ज की सूची जारी की है।
- आप द्वारा जारी की सूची पढ़े ...
No comments