कपूरथला दो पक्षों के बीच चली ईटें, 9 घायल ....
- मौजूदा सरपंच समेत 9 लोग घायल, सिविल अस्पताल में दाखिल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव होठियां में बीती रात दो पक्षों के बीच ईटें व हथियारो से एक दूसरे पर हमला करने की खबर है। जिसमे मौजूदा महिला सरपंच सहित दोनों पक्षों के 9 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। वहीं ड्यूटी डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर बताई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सुचना मिलने के बाद थाना ढिलवां की पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने की है।
घायलों की पहचान कमलजीत कौर पुत्री रणजीत कौर, भाई अमृतपाल, प्रदीप, मां रणजीत कौर व पिता रौणकी निवासी गांव होठियां के रुप में हुई है। जबकि दूसरे पक्ष में सुखदयाल सिंह पुत्र बाबू राम, नरिंदर कौर पत्नी लखविंदर सिंह, हरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह व किरणदीप कौर पुत्री सुरजीत सिंह सभी वासी गांव होठियां घायल हुए है।
पहले पक्ष में घायल कमलजीत कौर ने बताया कि उसके घर के सामने गांव की महिला सरपंच नरिंदर कौर का घर है। बीती रात उनके घर में पार्टी चल रही थी। वह अपनी मां रणजीत कौर व पिता रौणकी के साथ घर में मौजूद थी। जबकि दोनों भाई अमृतपाल व प्रदीप काम पर थे। रात करीब 9 बजे सरपंच नरिंदर कौर के घर पार्टी में शामिल कुछ लोग अपने वाहनों की लाइटें हमारे घर की तरफ मार रहे थे।
जब मैने घर का गेट खोल कर उन्हें आगे जाने के लिए कहा तो 20/25 लोग एकत्र हो गए और जबरी घर में घुस कर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। बीच बचाव के लिए जब मां-पिता आगे आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने ईंटों से घर में हमला कर दिया। तभी उसके दोनों भाई भी काम से घर आ गए। इस हमले में उसके दोनों भाई भी घायल हो गए। पूरा परिवार हमलावरों के हमले से गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
वहीं दूसरे पक्ष में घायल सरपंच नरिंदर कौर ने बताया कि रविवार रात वह रिश्तेदार सुखदयाल सिंह, हरजीत सिंह व किरणदीप कौर के साथ घर के पास ही खड़े थे। तभी पड़ोसियों ने उन पर रंजिशन ईटों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण वह चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए तो सभी हमलावर मौके से भाग निकले।
सभी घायलों को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने हरजीत सिंह की हालत गंभीर बताई। जिसके बाद परिजन उसे प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल ले गए। जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायल सरपंच नरिंदर कौर ने बताया कि हमले की वजह यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, पहले उनकी रिश्तेदार गांव की सरपंच थी। लेकिन इस बार उनका कोई रिश्तेदार सरपंच नहीं बन सका। इसी बात की उन्होंने रंजिश रखी हुई है। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक दोनों पक्षों की MLR संबंधित थाने को भेज दी गई है। जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किये जा रहे है।
No comments