ब्रेकिंग न्यूज़

लुधियाना और गुजरात में AAP की जीत पर कपूरथला में जश्न ....

- शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर हार पहनाकर बांटे लड्‌डू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

लुधियाना वेस्ट और गुजरात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में AAP की जीत के बाद कपूरथला शहर में जश्न मनाया गया। विरासती शहर के शहीद भगत सिंह चौंक पर शहीद की प्रतिमा पर हार पहना कर AAP नेताओ दवारा लड्डू बांटे गए। 

इस अवसर पर AAP के प्रदेश संयुक्त सचिव मेन विंग व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि लुधियाना वेस्ट में हुए उप-चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की है। उन्होंने करीब डेढ महीने तक अपनी टीम के साथ लुधियाना में दिन रात कार्य किया हैं। 

आप नेताओ ने कहा कि पंजाब के विभिन्न इलाकों से पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पूरा जोर लगाया है। और घर घर जाकर लोगों तक पहुंच बनाई। जिसके बाद आज नतीजा यह निकला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के जो मुद्दे हैं, जिसको लेकर AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा द्वारा उन्हें समाधान करने का वायदा किया गया। वह मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जरूर पूरे होंगे।  

आप नेताओ ने कहा पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज़्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था आप को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।  

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगजीत सिंह बिट्टू, कंवर इकबाल सिंह, हरप्रीत कौर कपूर, महिला विंग की जिला अध्यक्ष बलविंदर कौर, जिला कार्यक्रम प्रभारी गौरव कांडा, ब्लॉक अध्यक्ष अमरीक सिंह ढिल्लों, ब्लॉक अध्यक्ष करनैल सिंह घुम्मन, ब्लॉक अध्यक्ष गुरभेज सिंह औलख, लीगल विंग के एडवोकेट मंदीप सिंह, तरूणदीप सिंह वालिया, राजदीप धीमान, जगदेव थापर, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलबीर सिंह, मनियर्टी मोर्चा पंजाब उपाध्यक्ष बलविंदर मसीह, परमजीत सिंह औजला, सुखदेव सिंह रिंकू, बलजीत कौर, उर्मिला देवी, रवि सिधू, गोबिंद सिंह, राज कुमार बिशनपुर, जनरल फौजी, सरवन सिंह शेखूपुर, नरिंदर कुमार शेखूपुर,आकाश प्रधान और सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments