ब्रेकिंग न्यूज़

लुधियाना उपचुनाव में AAP उम्मीदवार की जीत ...

- कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू को 10637 वोटो से हराया   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में AAP उमीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। AAP के संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। लेकिन AAP वर्कर जश्न मना रहे हैं। और अब जीत का जश्न मानाने के क्रम में लुधियाना में रोड शो की तैयारी हो रही है। 

मतगड़ना में दूसरे स्थान पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल रहा है। वोटो की  गिनती खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। इसके बाद EVM से वोटों की गिनती हुई। 

AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कम हुई। तीनों राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया। इस सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव हुआ। 

संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद हैं। अब उनके विधायक बनने के बाद उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। ऐसे में चर्चा है कि उनकी जगह AAP सुप्रीमो दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।  

No comments