पंजाब में AAP नेता ने खुद को मारी गोली, मौत ....
- गोली मारने से पहले फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर की
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में सरपंच और आम आदमी पार्टी के नेता जशन बावा ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इससे पहले जशन बावा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बैकग्राउंड में हिंदी गजल 'जब मेरी अर्थी उठा के चलेंगे मेरे यार' लगाई हुई थी।
घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह घटना गुरुहरसहाय कस्बे के तरिडा गांव की है।
बता दें कि इसी वर्ष AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। आत्महत्या से पहले वो अपने कमरे में खाना ही खा रहे थे, तभी अचानक उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। गोली की आवाज सुन जब तक उनके परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
No comments