ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से नाबालिक छात्रा लापता, 35 दिन बाद FIR दर्ज ..

- छात्रा +2 के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी, शाम 6 बजे घर से गई फिर वापस नहीं लौटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव लक्खन खुर्द वासी एक नाबालिक छात्रा के लापता होने की खबर है। छात्रा के लापता होने के एक माह से अधिक तक परिवार अपने स्तर पर तलाश करता रहा। लेकिन वह नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने भी की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लक्खन खुर्द वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का देहांत वर्ष 2009 में हो गया था। उसके बाद वह अपने दोनों बच्चों (बेटा बेटी) का पालन पोषण खुद ही करती है। उसकी बेटी जो कि प्लस-2 पास करने के बाद आईटीआई खीरांवाली में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। जिनकी जन्म तारीख 20 जुलाई 2007 है। 

26 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 6 बजे वह घर से बिना बताए चली गई। और वापिस नहीं आई। जिसकी तलाश में उन्होंने परिजनों तथा अन्य जानकार लोगो से पूछताछ की लेकिन वह नहीं मिली।  

पीड़ित महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उनको शक है कि उनकी लड़की को कोई अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर कहीं ले गया है। जाँच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 

No comments