ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब की एक IAS महिला अधिकारी और उसके पति सहित 3 पर FIR ....

 - महिला अधिकारी का गनमैन सुखकरण गिरफ्तार  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर,पंजाब    

पंजाब के जालंधर शहर के एक पॉश इलाके में शनिवार सुबह एक IAS महिला अधिकारी के गनमैन द्वारा प्लॉट मालिक को गोली मारने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 में FIR दर्ज की गई है।  

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में IAS महिला अधिकारी बबीता कलेर, उनके पति AAP नेता स्फीटन कलेर और गनमैन सुखकरण सिंह को नामजद किया गया है। FIR में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगाई गईं है। 

हालांकि पुलिस ने गनमैन सुखकरण को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

वहीं, सुखकरण को सस्पेंड करने के लिए विभाग को लिखकर भेजा गया है। सुखकरण को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिसके बाद मामले में IAS अधिकारी बबीता कलेर और उनके पति स्टीफन पर एक्शन लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द पुलिस बबीता और स्टीफन को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। 

दूसरी तरफ ADCP हरिंदर सिंह गिल के अनुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द गनमैन को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड में पूछताछ की जाएगी कि ऐसी क्या जरूरत पड़ गई थी कि गोली चलानी पड़ गई, या फिर गोली उसने दबाव में आकर चलाई थी। पूछताछ के बाद कलेर दंपती को भी जांच में शामिल किया जाएगा। अगर वह जांच में सहयोग नहीं करते तो गिरफ्तारी होगी। 

बता दे की पॉश एरिया बारादरी के रहने वाली आईएएस अधिकारी बबीता कलेर और उनके पति स्टीफन कलेर के घर के साथ वाले प्लॉट के मालिकों से विवाद हो गया था। यह विवाद मिट्टी डालने को लेकर हुआ था। जिसके बाद बबीता कलेर के गनमैन सुखकरण ने प्लॉट मालिक के भाई को गोली मार दी। गोली सरकारी हथियार से मारी गई थी। 

गोली पीड़ित की जांघ पर लगी थी। जो एक जांघ से निकल कर दूसरी जांघ में घुस गई थी। जिसके बाद जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को देर रात FIR दर्ज कर ली थी।  

No comments