ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नेशनल हाईवे पर 2 वाहनो में टक्कर, दो महिलाओं सहित 3 की मौत

- हादसे में दोनों वाहन पलटे, अर्टिगा कार पुल से नीचे गिरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के दिलवां टोल प्लाजा से पहले जालंधर - अमृतसर नेशनल हाईवे पर आज सुबह गुडाणा पुल के पास सड़क पर जा रहे चार पहिया वाहन और आर्टिका कार में टक्कर होने की खबर है। जिससे उक्त वाहनों में सवार 14/15 लोग घायल हो गए है। वहीं इस घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत भी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम  घायलों को ब्यास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। 

इसकी पुष्टि करते हुए थाना ढिलवां SHO दलविंद्रबीर सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी ASI मूरता सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी हैं। 

जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा र्फोस के दयालपुर-ब्यास रूट नंबर 52902 के इंर्चाज एएसआई कुलदीप  सिंह ने बताया कि सुबह 05 बजे के करीब किसी राहगीर द्वारा सूचना मिली कि गुडाणा पुल के पास एक हादसा हुआ है। वह तुरंत अपने साथी कांस्टेबल विकास व कांस्टेबल  जगतार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुचे तो देखा कि उक्त सथान पर एक आर्टिका कार नंबर HR-67-E-8027 जिसे भाम पुत्र धर्मपाल वासी करनाल चला रहा था। और चार पहिया वाहन नंबर PB-07-CJ-1390 में हादसे हुआ। इस हादसे में दोनों वाहन पलट गए और अर्टिगा पुल से नीचे गिर गई। दोने वाहनों में  सवार 14-15 लोग घायल हुए हैं जिन्मे से दो महिलाओं सहित तीन की मौत भी हुई है। 

सभी घायलों को सड़क सुरक्षा कोर्स की टीम द्वारा व्यास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है और मामले की जांच ASI मूरता सिंह कर रहे हैं। 

No comments