ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने हेरोइन और कंप्यूटर कंडा सहित दो नशा तस्कर किए काबू, FIR दर्ज ....

- गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ग्राहक का इंतजार कर रहे तस्करो को दबोचा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस दवारा गश्त के दौरान दो नशा तस्करो को काबू किया है। जिनके पास से 40 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कंडा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुभानपुर में FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सुभानपुर थाना के SHO अमनदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। 

काबू किये गए आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र दारा सिंह तथा हरविंदर सिंह उर्फ़ बबल पुत्र सुरजीत सिंह दोनों वासी गांव लक्खण के पड्डे के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना सुभानपुर में तैनात एएसआई सुखविंदर कुमार आपराधिक तत्वों की तलाश में पुलिस पार्टी सहित गांव लक्खन के पड्डे के नजदीक गश्त कर रहे थे। तभी गुप्त सूचना मिली के आकाश पुत्र दारा सिंह तथा हरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह नशा तस्करी का धंधा करते है। और अभी गांव के शमशान घाट के नजदीक नशा बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। 

तभी एएसआई सुखविंदर कुमार और पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शमशान घाट के नजदीक छापेमारी कर दोनों तस्करो को काबू कर लिया है और दोनों के खिलाफ थाना सुभानपुर में FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। SHO अमनदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से 40 ग्राम हीरोइन तथा इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कंडा बरामद किया है। 

आज रविवार को दोनों आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जिस दौरान नशा सप्लाई संबंधी पूछताछ की जायगी।  

No comments