ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking -- कपूरथला जिले में 4 पुलिस कर्मी रिश्वत के आरोप में काबू ...

- 2 ASI के कांस्टेबल और सीआईए इंचार्ज फगवाड़ा को आज सुबह किया गिरफ्तार

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में आज सुबह पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए CIA फगवाड़ा में तैनात 4 पुलिस कर्मिओ को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूरी टीम को आज सुबह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी कपूरथला ने करते हुए बताया कि DIG जालंधर रेंज जल्द ही इस मामले में पप्रेस वार्ता करेंगे।    

काबू किये गए कर्मिओ में सीआईए इंचार्ज बिस्मान सिंह माही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल जगरूप सिंह शामिल हैं। इसकी पुष्टि जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने एक मिडिया हॉउस से भी की है। 

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने तस्कर हनी को उनकी हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 2.5 लाख रुपये की रिश्वत ली है। सिंगला के अनुसार पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पुलिस विभाग में उनके साथियों को बेनकाब करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है।  

गिरफ्तार  किये गए आरोपियों की आज मेडिकल जांच के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। डीआईजी सिंगला ने यह भी बताया कि सदर पुलिस फगवाड़ा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत औपचारिक मामला दर्ज किया गया है।  


No comments