ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब विजिलेंस ने AAP के MLA को रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार ....

- आरोप है कि निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए, फिर आर्थिक लाभ लेकर रफा-दफा करवाए 

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर    

पंजाब में AAP के जालंधर सेंट्रल से MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने सुबह उनके अशोक नगर स्थित घर पर रेड की थी जब वह कहीं जा रहे थे। विजिलेंस ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई। जिसके बाद अंदर छानबीन की गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस टीम की रेड जारी है। 

बताया जा रहा है कि MLA अरोरा का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए ATP से जुड़ा है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उन पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है। 

रमन अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।  


No comments