कपूरथला शहर में मिला एक व्यक्ति का शव .... ?
- सिटी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया, जांच शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ के नजदीक बक्कर खाना चौक के पास शनिवार को सुबह एक व्यक्ति का शव संदिघ्ध परिस्थितियों में मिला है। राहगीरों दवारा सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।
सिटी थाना में तैनात जांच अधिकारी अमरीक सिंह से मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बक्करखाना चौंक के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर उन्होंने घटना स्थल पर पहुँच उक्त शव को कब्जे में ले लिया और जाँच शुरू कर दी। फिलहाल उक्त व्यक्ति की मौत का कारण मालूम नहीं हो सका है।
अमरीक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में उसकी पहचान लक्की वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के परिवार वाले नहीं है। वह नशे का आदी है। और लावारिस की तरह शहर की कई जगह में घूमता रहता है। नशे का आदी होने के चलते ज्यादातर इसको सिविल अस्पताल के नजदीक देखा जाता है।
जाँच अधिकारी अमरीक सिंह ने यह भी बताया कि उक्त लावारिस व्यक्ति के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वही मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
No comments