कपूरथला में सड़क किनारे मिले अज्ञात घायल युवक की मौत ...
- 12 दिन पहले लावारिस हालत में मिला था मंदबुद्धि युवक, साइंस सिटी पुलिस ने सिविल में करवाया भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में जालंधर रोड पर गांव इब्बन के नजदीक 12 दिन पहले मिले अज्ञात घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसकी पुष्टि करते हुए साइंस सिटी चौकी इंचार्ज ASI पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात घायल युवक की पहचान नहीं हुई है। फ़िलहाल उसके शव को 72 घंटे के लिए शवग्रह में रखवा दिया है।
ASI पाल सिंह ने बताया कि लगभग 12 दिन पहले गांव इब्बन के नजदीक सड़क किनारे एक 27 वर्षीय युवक घायल अवस्था में मिला था। जो कि देखने से मंदबुद्धि लग रहा था। उक्त घायल को पुलिस टीम ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां कल शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
ASI ने यह भी बताया कि अज्ञात युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फ़िलहाल मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। वहीँ उक्त युवक की पहचान के लिए फोटो सहित जिले के सभी थानों को सूचना भी भेज दी है।
No comments