ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने डबल किडनैपिंग और हत्या के मामले को सुलझाया, दोनों के शव बरामद ......

- मुख्य आरोपी DSP की हत्या के मामले में काटरहा उम्रकैद, पेरोल पर आया हुआ था बाहर, गुजरात से किया काबू   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा में AGI फ्लैट से 2 सप्ताह पहले एक महिला तथा उसके एडवोकेट दोस्त की किडनैपिंग तथा हत्या के मामले को सुलझाने का जिला पुलिस ने दावा किया है। और मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपिओ को काबू भी किया गया है। इसकी पुष्टि SSP गौरव तूरा ने करते हुये बताया कि महिला तथा उसकर दोस्त की किडनैपिंग के बाद दोनों की हत्या कर शवों को खुदबुर्द कर दिया था। जिसमे मुख्य आरोपी सहित काबू किये 3 आरोपी रिमांड पर है। जबकि अन्य 3 को जेल भेज दिया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि 2012 में हुए DSP हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। जो की हाल ही में पेरोल पर बाहर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अपने साथिओ संग मिलकर अपनी पत्नी और उसके वकील दोस्त को किडनेप कर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया है।  

एसएसपी कपूरथला में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फगवाड़ा वासी सुदेश कुमार से 24 अप्रैल को सूचना मिली थी कि फगवाड़ा के AGI फ्लैटस में रहने वाली एक महिला अंजू पॉल तथा उसके दोस्त एडवोकेट संजीव कुमार के किडनैपिंग हुई है। जबकि किडनेपिंग 19-20 की रात को हुई थी। किडनेप हुई महिला की बेटी पलकदीप के ब्यान पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।  

जिसके बाद पुलिस की टेक्निकल टीम, सीआईए तथा डिटेक्टिव टीम की अलग-अलग गठित टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सुराग मिलने शुरू हो गए। पुलिस मुख्य आरोपी की पहचान करने पर हरविंदर सिंह उर्फ़ पिंदर को गुजरात से काबू किया। 

बता दे कि हरविंदर सिंह का अंजू पॉल से वर्ष 2019 में विवाह हुआ था। जो कि वर्ष 2012 में DSP की हत्या केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था। हालांकि अंजू पॉल अपने पति हरविंदर सिंह के अपराधिक मामलो में अदालत में मदद करती थी। इसी दौरान महिला के संपर्क में एडवोकेट संजीव कुमार आगया। जो की तलाकशुदा है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बात की जानकारी महिला के पति हरविंदर सिंह को भी लग गई। 

वहीँ किडनैपिंग के मामले को सुलझाने के चलते जांच में मालूम हुआ कि मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह की सहायता करने वाले कुलदीप सिंह उर्फ बिल्ला तथा रुपिंदर उर्फ पिंदर को 27 अप्रैल को लुधियाना से राउंडअप कर लिया गया। जिनकी पूछताछ के में खुलासा हुआ हुआ मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह गुजरात के कच्छ क्षेत्र में छुपा हुआ है। पुलिस टीम ने कच्छ में छापेमारी कर मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कपूरथला लाया गया। मुख्य आरोपी को अदालत में पेश करने पर 8 दिन का डिमांड भी हासिल किया है। यहां यह भी बताने योग्य है कि हरविंदर सिंह नशा तस्करी का काम भी करता था और नशा तस्करी की कमाई अंजू पाल को देता था।  

एसएसपी ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया कि हरविंदर सिंह पेट्रोल पर बाहर आया हुआ है। तथा उस पर पहले भी 10 आपराधिक मामले दर्ज है। शिकायत कर्ता पलकदीप ने बताया कि 19-20 अप्रैल की रात को लगभग एक हरविंदर सिंह अपने साथी मनजोत सिंह और जशनप्रीत और एक अन्यआरोपी के साथ अंजूपॉल के AGI फ्लैट में दाखिल हुआ। तथा उन्होंने अंजूपॉल तथा एडवोकेट संजीव कुमार के हाथ बांध दिए और गन पॉइंट पर अगवा कर ले गए। और लुधियाना के एक खेत में ले गए जहां उन्होंने दोनों की गाला घोट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों शव लाडूवाल क्षेत्र के खेतों में दबा दिए। जिनको पुलिस ने बरामद भी कर लिया। 

एसएसपी ने यह भी बताया कि काबू किए गए हरविंदर सिंह पर 10, मनजोत सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह पर 3-3 आपराधिक मामले दर्ज है।   

No comments